बेमेतरा में वसूलीबाज पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई: 4 सस्पेंड, आईजी ने मांगी जांच रिपोर्ट

बेमेतरा । दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने बेमेतरा के परपोडी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा सहित 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई साइबर ठगी के मामले में प्रार्थी से पैसे मांगने की शिकायत पर की गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में परपोड़ी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और साइबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहित चेलक शामिल हैं।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की थी। शिकायतकर्ता जब आवेदन और साक्ष्य प्रस्तुत किया तो जांच पर मामला सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

आईजी ने बेमेतरा एसपी को जांच कार्रवाई कर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देशित किया है। उन्होंने दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रार्थियो को न्याय दिलाने और अनुशासन में रहकर कार्य करें न की किसी प्रार्थी को परेशान करें। परेशान करने वाले के खिलाफ शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *