
जांजगीर चांपा । जांजगीर चांपा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस नेता पंच राम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के अनुसार, पंच राम यादव ने अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात जहर खाया था, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते वक्त बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि शनिवार रात को पंच राम यादव, उनकी पत्नी और छोटे बेटे ने भी दम तोड़ दिया।
पंच राम यादव ठेकेदारी और फेब्रीकेशन का काम करते थे और इस आत्महत्या के पीछे कर्ज से परेशान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, मृत परिवार के घर पुलिस पहुंची गई है और घर को सील कर जांच में जुटी हुई है।
मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।