मिस्टर इंडिया हो चुके अफसर का पता ढूंढे नहीं मिल रहा…

विस्तार

भिलाई: महकमे एक बड़े अफसर के पर्दे से गायब होने की कहानी लोगों की जुबा पर छाई हुई है. दरअसल उस अफसर साहिबा का जिले में अवतरण बड़े जोरों-शोरों से हुआ था. उस दौरान महकमे के लोगों के जुबान पर चर्चा थी कि ये साहेब तो जिले में बड़ी जुगाड़ से आए हैं. एेसे में जिले में बड़ा ही करके जाएंगे. लेकिन इसके उल्टा, ओपनिंग करने उतरी मैडम जी बड़े मियां और छोटे मियां की एसओपी में फंस गई. फिर लगा चुनाव खत्म होने के बाद मैडम फुल फॉर्म में आएंगी लेकिन इस बार भी मैडम जी उम्मीदों पर खता नहीं उतर सकीं. धीरे-धीरे लोगों को लगने लगा कि मैडम साहिबा तो शोरूम की गुड़िया भर हैं. इनसे कुछ नहीं होगा. इस बार मैडम जी ने लोगों की तोड़ते हुए चौके-छक्के लगना शुरू कर दिया. महकमे में मैडम के नाम का डंका बजना शुरू हो गया. लोगों उनके पास जाने से कतराने लगे. इस एेसा कुछ हुआ कि मैडम जी बैकफुट पर आ गई. मामलों के खुलासों के बाद श्रेय लेने की बारी आती तो वाह-वाही कोई और ले जाने लगा. जब तक लोग कुछ समझ पाते. इस बीच ही पर्दे से गायब हो गई. लोगों को ट्रांसफर लिस्ट में कहीं उनका नाम तो नहीं आ गया. लेकिन सारी लिस्टों को खोजने पर मैडम जी नाम नहीं दिखा. अब उनके पर्दे से गायब होने के रहस्य पहेली बन गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *