पुलिस अधीक्षक द्वारा डी.आर.जी. के अधिकारी/ जवानों का बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी दिया गया आवश्यक निर्देश

सत्येन्द्र बडघरे । कवर्धा । कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल तथा उप. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर द्वारा आज दिनांक-29.08.2024 को कबीरधाम पुलिस (डी.आर.जी.) के अधिकारी/जवानों का बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिया। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा कबीरधाम पुलिस के डी.आर.जी. में तैनात अधिकारी/जवानों से क्रमवार पूर्ण परिचय लेते हुए किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बेझिझक होकर बताने कहा गया। जिसके पश्चात डी.आर.जी. में तैनात अधिकारी जवानों के जिम्मेदारियों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना किया गया।

नक्सलवाद के खिलाफ लगातार चालए जा रहे अभियान में डी.आर.जी.का सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, यही वजह है कि आज नक्सलवाद जिले में खात्मे की ओर है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर डी.आर.जी. में स्थानीय पुलिस जवानों को शामिल किया गया है। जिन्हें इलाके की पूरी जानकारी है, साथ ही आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी इसका हिस्सा बन कर जवानों के कंधे से कंधा मिलाकर नक्सलवाद को खत्म करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं , जिले में वी.वी.आई.पी.,वी.आई.पी मोमेंट के दौरान विशेष ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित समस्त डीआरजी के अधिकारी जवानों को सर्चिंग के दौरान उपयोग में आने वाले आवश्यक वस्तुओं को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, सहायक उप. निरीक्षक उदल मरकाम, सहायक उप. निरीक्षक संजीव तिवारी, एवं डी.आर.जी. के अन्य अधिकारी जवान अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *