पहाड़ी पर मिली युवक की सड़ी-गली लाश: पुलिस जांच में जुटी

बालोद । बालोद के डौंडी में कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर एक युवक की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने की अपील

पुलिस के अनुसार, शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को किसी गुमशुदा व्यक्ति की तलाश है तो वह तुरंत थाने से संपर्क कर शिनाख्त करने में पुलिस की मदद करे। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आत्महत्या के साथ-साथ हत्या या अन्य किसी घटनाक्रम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *