मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

रायपुर/कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर 2026, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे।

जनदर्शन के दौरान नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव रख सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

इस जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *