महादेव सट्टाऐप “सिकंदर के 3 ज़ाबांज तीरंदाज खिलाड़ी,पार्षद चुनाव में सट्टे की काली कमाई से चुनाव प्रभावित करने की कर रहे है तैयारी

भिलाई । भिलाई दुर्ग सहित देश के साथ साथ विदेशों में फ़ैले इस सट्टे के महा मायाजाल और महादेव सट्टे के भक्ति से प्रभावित लोगो के बारे में तो आप जानते ही है और भली भाती परिचित भी है लेकिन अभी भिलाई से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहाँ सट्टे के बड़े प्लेयर सिकंदर के द्वारा अब भिलाई में होने वाले पार्षद चुनाव को सट्टे के काली कमाई से प्रभावित करने की पूरी प्लानिंग कर ली गई है।सूत्रो की माने तो बैकुंठधाम मदर टेरेसा नगर कैंप 2 निवासी सिकंदर जो आज सट्टे की सिखर पर बैठ कर पुलिस और सरकार को मुंह चिढ़ाते हुए उन्हे चुनौती दे रहा था आज उसके द्वारा भिलाई में होने वाले चुनाव में अपने लोगो को पैसे के दम पे जिताने की तैयारी कर रहा है उसने इस कार्य के लिए अपने ही कुछ करीबी लोगो को चुना है जिसमे उसका अपना करीबी रिश्तेदार भी अहम भूमिका निभा रहा है जो घूम घूम के सिकंदर के महान कार्यो की गाथा सुनाकर लोगो को प्रभावित कर रहा है और बड़े आराम से भिलाई में रह के लोगों की आखों में धूल झोंक रहा है वही दूसरा तीरंदाज एक पार्षद है जो सिकंदर के पूरे नेटवर्क का काम देखता है और किसको काम देना है किसको कितना पैसा देना है ये उसका पूरा नेटवर्क देखता है और तीसरा जो व्यक्ति है उसका नाम है लंगड़ा त्यागी जो पैर से तो बहुत कमज़ोर है लेकिन सट्टे के आका को खुस करने में ये लंगड़ा त्यागी सबसे आगे है और माहिर खिलाड़ी है ये तीनो तीरंदाज़ जिस तरह से अपने आका को ख़ुश करने में लगे है उससे ये साफ़ ज़ाहिर है इस बार चुनाव में बहुत बड़ा फ़ायदा महादेव सट्टे से जुड़े लोगो को होने वाला है।सरकार और पुलिस अगर इस पर नहीं जागी तो आने वाले समय में बहुत बड़ा नुकसान उठाना पर सकता है।इस लिए जरूरत है इस मामले में सही ढंग से जाँच कर इन तीनो ज़ाबंज तीरंदाज़ों पे कार्यवाही की तभी आगे आने वाले संकटों से बचा जा सकता है।वरना वो दिन दूर नहीं जब ये लोग भी सट्टे के सरगना के जैसे हजारो करोड़ो का गबन कर युवाओ का भविष्य गर्क में डाल यहाँ से दुबई की लंबी यात्रा पे निकल जाए।रोजनामचा न्यूज़ की टीम इनसे जुड़े हर तथ्यों पे काम कर रही है और हमारे द्वारा इनकी पूरी जन्म कुंडली निकाली जा रही है जब तक इन ज़ाबंज़ तीरंदाज़ों और इनके सरगना सिकंदर पर पुलिस का सिकंजा नहीं कसा जाता तब तक लगातार हम इसकी खबरे प्रकाशित करते रहेंगे और जल्द ही हम इन तीनों तीरंदाज़ ज़ाबांज़ो का नाम भी प्रकासित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *