कचरा पृथक्करण, कपड़े के थैले अपनाने और स्वच्छता के लिए नागरिकों को किया प्रेरित

कवर्धा, 26 सितंबर 2026। स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों को कचरे का पृथक्करण, पुनर्चक्रण और घरेलू स्तर पर कचरा कम करने के उपायों की जानकारी दी गई।

आयोजन स्थल पर सूखा कचरा, गीला कचरा, कांच/धातु तथा जैविक एवं अन्य अपशिष्ट के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखे गए। स्वयंसेवकों ने लोगों को बताया कि कचरे को अलग-अलग करने से उसका उचित निपटान, पुनर्चक्रण और जैविक कचरे से खाद तैयार करना आसान होता है। अभियान के दौरान लोगों को कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी गई। कई परिवारों ने कपड़े के थैले अपनाने की पहल की, वहीं दुकानदारों ने ग्राहकों को प्लास्टिक बैग नहीं देने का संकल्प लिया। अभियान से नागरिकों में स्वच्छता, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *