
भिलाई। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सेक्टर-6, भिलाई में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह-2026 का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कन्हैया सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी), भाजपा छत्तीसगढ़, जिला संगठन प्रभारी धमतरी (ओबीसी), भाजपा छत्तीसगढ़ एवं मुख्य सलाहकार, भिलाई छत्तीसगढ़ चैम्बर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा छत्तीसगढ़ और श्री कबीर साहू, डायरेक्टर, सिसमा ग्रुप ऑफ कंपनीज शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रजनीकांत पाण्डेय ने की। इस अवसर पर सुश्री नीता चौरसिया, अशोक जैन, ऋतुराज शर्मा, पंकज सोनी, ज्योति ठाकुर, अंजलि पटनायक एवं ज्योति सेन सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन में सफलता हासिल करने के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। गुरुजनों के सम्मान और उनके योगदान को नमन करते हुए समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।