पूर्व CM भूपेश बघेल के गृह जिले में देवेंद्र यादव खेमे का दबदबा! दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस चुनाव में अमनदीप सिंह की दावेदारी मजबूत, अमन सिंह के पैनल में कई पदों पर निर्विरोध जीत और प्रत्याशियों का मिला समर्थन

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमनदीप सिंह की दावेदारी लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। अमनदीप सिंह को भिलाईनगर विधानसभा के युवा विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक के तौर पर देखा जाता है। चुनाव में कई प्रत्याशियों द्वारा उनके समर्थन में आने के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

सबसे खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग और उनके विधानसभा क्षेत्र पाटन से जुड़े राजनीतिक क्षेत्र में युवा कांग्रेस के कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। ऐसे में इन निर्विरोध निर्वाचनों को कांग्रेस के भीतर बदलते राजनीतिक समीकरण और स्थानीय स्तर पर बन रहे नए शक्ति संतुलन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इसे भूपेश बघेल के प्रभाव वाले क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक चुनौती के रूप में भी चर्चा मिल रही है। हालांकि युवा कांग्रेस का यह चुनाव संगठनात्मक स्तर का चुनाव है, लेकिन इसमें सामने आ रहे समर्थन और निर्विरोध निर्वाचन ने स्थानीय कांग्रेस की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

आकाश कुर्रे और डोममेंड्र कुर्रे ने अमनदीप को दिया समर्थन

जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आकाश कुर्रे ने और डोमेम्ड्र कुर्रे भी जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमनदीप सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। खास बात यह है कि आकाश कुर्रे sc वर्ग और डोमेम्ड्र कुर्रे भी जिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। उनके समर्थन के बाद अमनदीप सिंह के पक्ष में समीकरण और मजबूत होने की चर्चा है।

दुर्ग ग्रामीण में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में जिला महासचिव के पदों पर कई प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

  • शीतल तारक — जिला महासचिव (SC)
  • वंदेश्वरी साहू — जिला महासचिव (महिला)
  • छत्रपाल ठाकुर, सरपंच खपरी — जिला महासचिव (ST)

इन निर्विरोध निर्वाचनों को अमनदीप सिंह के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

अहिवारा विधानसभा में भी समीकरण दिलचस्प

अहिवारा विधानसभा में अमन सिंह के ग्रह ब्लॉक में भूपेश खेमे के पास कोई प्रत्याशी ना होने के कारण अमन सिंह के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध जीत दर्ज करा चुके है । ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए निखिल शाह (GEN), मुरली कृष्णा (OBC) और टोपेंद्र बंछोर (GEN) के नाम सामने आए हैं।

जामुल नगर ब्लॉक

जामुल नगर ब्लॉक में भी कई प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी सामने आई है।

  • भूपेंद्र कुमार मरकाम — GEN (VP)
  • दुष्यंत ठाकुर — ST (VP)
  • कुलेश्वर साहू — GEN (VP)
  • राकेश कुमार देवांगन — GEN (VP)

दुर्ग ग्रामीण-2 में भी निर्विरोध निर्वाचन

दुर्ग ग्रामीण-2 में भी कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

  • भूपेंद्र कुमार — SC (VP)
  • रुपेश गेंद्रे — SC (VP)
  • मारुत यादव — OBC (GEN)
  • दुखित दास — OBC (GS)

देवेंद्र खेमे में उत्साह, चुनाव हुआ रोचक

एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले और उनके विधानसभा क्षेत्र में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, वहीं दूसरी ओर देवेंद्र यादव खेमे से जुड़े माने जाने वाले अमनदीप सिंह को कई प्रत्याशियों का समर्थन मिलना युवा कांग्रेस के चुनाव को खासा रोचक बना रहा है।

अमनदीप सिंह के समर्थकों का मानना है कि चुनावी मैदान में लगातार मिल रहे समर्थन से उनकी स्थिति मजबूत हुई है और वे जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार बनकर उभर रहे हैं।

राजनीतिक चर्चाओं में इसे कांग्रेस के भीतर पुराने और नए नेतृत्व के बीच बदलते समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम तस्वीर चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगी, लेकिन फिलहाल दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस का चुनाव संगठनात्मक चुनाव से आगे बढ़कर स्थानीय कांग्रेस की राजनीति में शक्ति प्रदर्शन का भी केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अमनदीप सिंह को मिले समर्थन का वोटों में कितना असर दिखाई देता है और क्या वे बड़े अंतर से जिला अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर पाते हैं? आने वाले चुनाव परिणाम इस पूरे राजनीतिक समीकरण की असली तस्वीर सामने रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *