बेमेतरा में बड़ा हादसा 18 बच्चों से भरी स्कूल बस खेत मे पलटी कई घायल


बेमेतरा में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस करीब 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *