
दिनांक 01.02.2026 की रात्रि कृषि फार्म से सामग्री चोरी की घटना में थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा सतत पतासाजी एवं विवेचना के आधार पर 02 आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी की सामग्री बरामद की गई।
दिनांक 02.02.2026 को प्रार्थी गणेश सिंह, निवासी दीपक नगर, दुर्ग द्वारा थाना मोहन नगर उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 01.02.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कृषि फार्म में रखी ग्राइंडर मशीन, टाइल्स कटिंग मशीन, केबल तार एवं ट्रैक्टर बैटरी चोरी कर ली गई है।
शिकायत पर थाना मोहन नगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित तथ्यों एवं आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। पतासाजी के दौरान संदेहियों की पहचान कर पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दिनांक 23.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की ग्राइंडर मशीन, टाइल्स कटिंग मशीन एवं केबल तार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा कृषि फार्म में रखी उपयोगी मशीनरी एवं अन्य सामग्री को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद चोरी की सामग्री को अपने कब्जे में रखा गया, जिसे पुलिस द्वारा पतासाजी कर बरामद किया गया।
घटना स्थल
कृषि फार्म, थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
- रूपेश उर्फ बुटी सगमोगरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, उरला नाका, दुर्ग, जिला दुर्ग।
- राहुल देवराज, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, उरला, दुर्ग, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
- ग्राइंडर मशीन – 01 नग।
- टाइल्स कटिंग मशीन – 01 नग।
- केबल तार – चोरी की सामग्री।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद प्रकरण की विवेचना करते हुए आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई तथा चोरी की सामग्री बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कृषि फार्म, निर्माण स्थल एवं अन्य स्थानों पर रखी सामग्री की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएग