
भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भिलाई नगर की वर्ष 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन ने छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है।
नई कार्यकारिणी में डॉ. रितेश दुबे को नगर अध्यक्ष और पृथ्वी प्रताप सिंह को नगर मंत्री बनाया गया है। वहीं हर्षवर्धन तिवारी, प्रसन्नजीत सेनगुप्ता और आर्यन सिंह को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन के ध्येय “ज्ञान, शील और एकता” को आगे बढ़ाते हुए छात्रहित और समाजहित के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ सक्रिय भूमिका निभाएगी।