
रायपुर। रायपुर रेल मंडल के भाटापारा-हथबंद रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे समपार फाटक क्रमांक 386 और 389 से सड़क यातायात का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
रेलवे के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे से 19 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे तक ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।
समपार फाटक क्रमांक 386 भाटापारा-हथबंद रेलखंड के डाउन लाइन पर स्थित है। वहीं कुकराचुंदा-मोहभट्ठा रोड स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक 389 पर भी मरम्मत कार्य के चलते इस अवधि में आवागमन बंद रहेगा।
रेलवे ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और रेलवे द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।