दुर्ग में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 3 अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग, 23 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से अवैध गांजा बरामद कर जब्त किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिवनाथ नदी रोड मुक्तिधाम के पास, टप्पा तालाब के समीप सुलभ शौचालय के पास सारथी पारा तथा दाई-दीदी भवन के पास सारथी पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चन्दू देवांगन, महेश सारथी और मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहे थे।


गिरफ्तार आरोपी
1 चन्दू देवांगन (32 वर्ष), निवासी राजीव नगर वार्ड क्रमांक-02, दुर्ग।
2 महेश सारथी (56 वर्ष), निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला, दुर्ग।
3 मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी (26 वर्ष), निवासी सारथी मोहल्ला, दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *