भिलाई में दुर्ग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 5 संदिग्ध वाहन जब्त, 2 गिरफ्तार


दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने रविवार सुबह वैशाली नगर थाना क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जबकि बिना नंबर के 5 संदिग्ध दोपहिया वाहन जब्त किए गए। साथ ही 2 लोगों को गिरफ्तार कर एक स्थायी वारंट की तामीली भी की गई।


पुलिस के अनुसार यह अभियान 24 मई 2026 को सुबह 4 बजे से 8 बजे तक नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई वैशाली नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित बॉम्बे आवास और आईएसडीपी आवास में की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जांच करते हुए कई लोगों का सत्यापन किया। बिना नंबर के मिले 5 दोपहिया वाहनों को जब्त कर उनके दस्तावेज और स्वामित्व की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना और फरार आरोपियों व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना था।
जब्त सामग्री
बिना नंबर की 5 संदिग्ध दोपहिया वाहन
इन थानों की रही संयुक्त भूमिका
इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर, थाना नंदिनी, थाना नेवई, चौकी स्मृति नगर, चौकी जेवरा सिरसा, महिला थाना, यातायात थाना भिलाई और रक्षित केंद्र दुर्ग की संयुक्त टीम शामिल रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *