रायपुर में भाजपा की आक्रोश रैली आज: कई प्रमुख मार्ग 6 घंटे रहेंगे बंद, ट्रैफिक एडवायजरी जारी

🔴 रायपुर, 20 अप्रैल 2026। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी आज राजधानी रायपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। इस आक्रोश रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।कार्यक्रम की शुरुआत इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक विशाल सभा से होगी। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। बड़ी भीड़ और रैली को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है।पुलिस द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

इन मार्गों पर रहेगा यातायात बाधित:

1 बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक

2 श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए सदानी चौक, सदर बाजार

3 महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम

4 कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम

5 बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम

6 कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक

7 आकाशवाणी चौक काली मंदिर से नलघर चौक

यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *