
दुर्ग, ।थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के तहत दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगद रकम एवं सट्टा पट्टी जप्त की गई है।जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गत्वा तालाब के पास, शांतिपारा पुरानी भिलाई में एक व्यक्ति अंकों के दांव पर रुपये-पैसों का अवैध लेनदेन कर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 05 नग सट्टा पट्टी एवं सट्टा से प्राप्त नगद राशि 4025 रुपये जप्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 209/2026 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना का कारण:अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा संचालन।
घटनास्थल:गत्वा तालाब के पास, शांतिपारा, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी:अविनाश ढीमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शांतिपारा, पुरानी भिलाई।
जप्त सामग्री:
• 05 नग सट्टा पट्टी
•™नगद रकम 4025 रुपये
सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में उप निरीक्षक तुलसी राम साहू, आरक्षक बंटी सिंह, राजकुमार सिंह एवं वसीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।