कैरम सेंटर में सिगरेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | 17 अप्रैल 2026छावनी थाना क्षेत्र में कैरम सेंटर में हुए विवाद के दौरान हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को भिलाई निवासी मोह. वसी ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अहमद नगर कैम्प-02 स्थित बड़ी मस्जिद के पास अयाज अहमद सिद्धिकी के कैरम सेंटर में बैठा था। इसी दौरान आरोपी शेख इमरान ने सिगरेट मांगने को लेकर विवाद शुरू किया।विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी का गला दबाया और धारदार वस्तु से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।मामले में थाना छावनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी शेख इमरान (28 वर्ष), निवासी इमामबाड़ा कसाई मोहल्ला, कैम्प-02 भिलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

घटना का कारण:

सिगरेट मांगने को लेकर विवाद

घटना स्थल:अहमद नगर कैम्प-02, बड़ी मस्जिद के पास स्थित कैरम सेंटर, भिलाई

जप्ती:घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु (जप्ती की कार्यवाही जारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *