सूने मकान में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र तोड़कर सोना छिपाने का तरीका सामने आया

🚨 दुर्ग। थाना छावनी क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर की गई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी किए गए मंगलसूत्र को तोड़कर सोने की पत्तियां अलग रखने का तरीका अपनाया था, जिसका खुलासा पूछताछ में हुआ।मामले के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उसके घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसकर सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। इस पर थाना छावनी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही ज्ञान दास गर्ग को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दोनों ने घर में पीछे से प्रवेश कर मंगलसूत्र चोरी किया, फिर उसे तोड़कर सोने की पत्तियां अलग कर लीं और बाकी हिस्सा नाले में फेंक दिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने की पत्तियां बरामद कर ली हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी

1 ज्ञान दास गर्ग (31 वर्ष), निवासी शहीद वीर नारायण सिंह नगर, भिलाई

2 होरी लाल सोनवानी (फरार)

बरामद सामग्री

मंगलसूत्र की सोने की पत्तियां (कीमत लगभग 10,000 रुपये)

घटना का तरीका

सूने मकान को निशाना बनाकर पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर चोरी की गई। चोरी के बाद मंगलसूत्र को तोड़कर सोना अलग किया गया।पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर को खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *