🚨 अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल बरामद

दुर्ग। थाना सुपेला क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामेश्वर यादव, निवासी कोसा नगर सुपेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अप्रैल 2026 की रात उसके घर के सामने खड़ी यामाहा एफजेड एस मोटरसाइकिल (CG 08 S 1633) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इस पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 526/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही मनीष दास बैरागी अपने साथियों के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, साथ ही लक्ष्मी नगर क्षेत्र से CD डीलक्स (CG 07 LD 8329) चोरी करने की बात भी कबूल की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी

1 मनीष दास बैरागी (21 वर्ष), निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, 2 सुपेलासाजन बैरागी (20 वर्ष), निवासी अटल आवास, नेहरू नगर,

3 सुपेलालक्ष्य साहू (19 वर्ष), निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला

बरामद सामग्री

• यामाहा एफजेड एस मोटरसाइकिल (CG 08 S 1633)C

• डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 07 LD 8329)

घटना का कारण

आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी करना सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *