सिगरेट को लेकर विवाद बना हिंसक: धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार



दुर्ग । रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों के साथ नेहरू नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। इसी दौरान एक युवक ने सिगरेट मांगी, मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
कुछ समय बाद आरोपी दोबारा लौटा और विवाद करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी की बाईं पसली और उसके साथी के दाहिने हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
मामले में अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घटना का कारण :
सिगरेट मांगने पर मना करने से शुरू हुआ विवाद
घटनास्थल :
महेश एलईडी वर्क के सामने, नेहरू नगर, थाना सुपेला, दुर्ग
आरोपी :
▪️ आलोक राम टेके, उम्र 19 वर्ष, निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला, दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ एक धारदार हथियार
सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना सुपेला के प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, उपनिरीक्षक राजीव उर्वसा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक धर्मेंद्र सूर्यवंशी और सुरेंद्र पटेल की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *