वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दुर्ग में 6 फरवरी को विशेष यातायात डायवर्शन, भारी वाहनों की एंट्री बंद


दुर्ग |
दुर्ग जिले में 6 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सम्मेलन के मद्देनज़र यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष ट्रैफिक डायवर्शन प्लान लागू किया गया है। सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी एवं वीआईपी मूवमेंट प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
डायवर्शन की मुख्य बातें
० 6 फरवरी 2026 को दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
० छोटे वाहनों एवं बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग और अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
० शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।


छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
० ग्रीन चौक दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक, राजेन्द्र पार्क–चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होकर आवागमन करेंगे।


० सेक्टर क्षेत्र से दुर्ग शहर की ओर आने वाले वाहन ठगड़ा बंध पुल से जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार और राजेन्द्र पार्क मार्ग का उपयोग करेंगे।


० Y शेप ब्रिज से पुलगांव की ओर जाने वाले वाहन मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक और पद्मनाभपुर मार्ग से जाएंगे।


बसों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था
० दुर्ग से रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा एवं रेंगाखार जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज से पहले गंज मंडी स्थित FCI गोदाम में पार्क होंगी और क्रमवार सवारी लेकर रवाना होंगी।


० दुर्ग से राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी एवं अर्जुंदा जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग–गंजपारा में पार्क होंगी और जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेंगी।


० दुर्ग से पाटन, रानीतरई एवं धमतरी जाने वाली बसें महिला समृद्धि बाज़ार, सिविल लाइन दुर्ग के सामने पार्किंग कर वहीं से प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *