अंजोरा चौकी क्षेत्र में ग्राम सरपंचों की बैठक, अपराध नियंत्रण व जनसहयोग पर हुई चर्चा

दुर्ग । अंजोरा क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, ग्राम स्तर पर अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस–जनसहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से अंजोरा चौकी क्षेत्र के समस्त ग्राम सरपंचों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ग्रामों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस को देने, नशे के अवैध कारोबार पर निगरानी, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा तथा विवादों के शांतिपूर्ण निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सरपंचों से अपेक्षा की गई कि वे ग्रामवासियों को कानून के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *