नवा रायपुर की निर्माणाधीन फिल्म सिटी में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी


नवा रायपुर |
नवा रायपुर के निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।
सुनसान इलाके में युवक का शव मिलने के कारण मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *