
दुर्ग |
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्सीपार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 778 ग्राम गांजा, एक दुपहिया वाहन और नगद राशि जप्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना खुर्सीपार की टीम गश्त और अपराध पतासाजी में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवकर बस्ती चौड़ी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दीपक देवकर बताया और गांजा की अवैध बिक्री में संलिप्त होना स्वीकार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद थैले में रखा गया कुल 1 किलो 778 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 85 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
घटनास्थल :
देवकर बस्ती चौड़ी के पास, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ 1 किलो 778 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 85,000 रुपये)
▪️ नीले रंग की एक्टिवा दुपहिया वाहन क्रमांक CG 07 BV 1605 (अनुमानित कीमत 25,000 रुपये)
▪️ गांजा विक्रय से प्राप्त नगद राशि 1,500 रुपये
सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक आनंद शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक सुंदर राजपूत, सहायक उप निरीक्षक तुलसी विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह, आरक्षक बुजमोहन सिंह एवं शैलेष यादव की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि नशे से दूर रहें और नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।