400 किमी की उड़ान के बाद गरियाबंद पहुंचा महाराष्ट्र का गिद्ध, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू



गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में वन विभाग ने एक दुर्लभ गिद्ध का सफल रेस्क्यू किया है। यह गिद्ध करीब 400 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व से उड़ान भरते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचा था।


गिद्ध की पीठ पर लगे माइक्रो ट्रांसमीटर और जीपीएस डिवाइस के जरिए उसकी पूरी उड़ान का रिकॉर्ड सामने आया है। लंबी दूरी तय करने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। प्रारंभिक जांच में डी-हाइड्रेशन या किसी बीमारी की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल जंगल सफारी परिसर में वन विभाग के डॉक्टर डॉ. जडिया और डॉ. ऋचा की निगरानी में गिद्ध का इलाज जारी है। वन विभाग के अनुसार, पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद गिद्ध को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से वापस छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *