रूआबांधा क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग । भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला तालाब पार रूआबांधा के पास एक व्यक्ति अपने पास लोहे का चाकू रखकर लोगों को डरा-धमका रहा है और आम नागरिकों में भय उत्पन्न कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी अनुभव मसीह (उम्र 19 वर्ष, निवासी मैत्री कुंज प्रगति नगर रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी चाकू रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 540/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में एसीसीयू टीम और थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग पार्टी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं कोई असामाजिक तत्व, उपद्रव करने वाला या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *