पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, मृतक की पहचान नहीं हुई

घटनास्थल से बिना नंबर की दुपहिया वाहन बरामद, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयापारा पंचशील नगर में एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर बिना नंबर की एक दुपहिया वाहन भी बरामद हुई है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली तपेश्वर नेताम ने बताया कि आज सुबह शहर के मोहलई क्षेत्र में बिजली ऑफिस के ठीक सामने स्थित रिक्त भूखंड में एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से बरामद दुपहिया वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *