
147 ग्राम अफीम, एक हुंडई कार व 03 मोबाइल जप्त
दुर्ग । दिनांक 01.10.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंजीनियरिंग पार्क के पास बद्रीनाथ धर्मकांटा के पीछे वाली गली, पुरानी भिलाई में एक सफेद रंग की हुंडई आई-ऑरा कार में तीन व्यक्ति अवैध रूप से अफीम की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी पुरानी भिलाई स्टाफ, एसीसीयू टीम तथा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कार सवार आरोपी सकरी गली से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
कार की तलाशी लेने पर अंदर बैठे तीन व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई –
- लवप्रीत सिंह (उम्र 23 वर्ष, आजाद मोहल्ला सुपेला, स्थाई पता – गाँव सदाराम, गुरदासपुर)
- पैंट की जेब से 45.08 ग्राम अफीम, एक सैमसंग मोबाइल, एवं बिक्री रकम ₹21,300 बरामद।
- हरदीप सिंह (उम्र 27 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड उमदा, पुरानी भिलाई)
- जेब से 53.72 ग्राम अफीम, एक पोको मोबाइल एवं बिक्री रकम ₹500 बरामद।
- बुध सिंह (उम्र 22 वर्ष, निवासी मुसेरा, तरन तारन, पंजाब)
- जेब से 48.08 ग्राम अफीम, एक आईफोन एवं बिक्री रकम ₹1,000 बरामद।
साथ ही आरोपियों से हुंडई आई-ऑरा कार (CG-07 CY-6675) भी जब्त की गई।
कुल जब्ती –
- 147 ग्राम मादक पदार्थ अफीम
- 01 हुंडई कार
- 03 मोबाइल फोन
- नगद रकम ₹22,800
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 18(ए), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, सउनि गंगा प्रसाद श्रीवास, आरक्षक बी. रवि, आरक्षक लक्की मोसले, एसीसीयू स्टाफ – सउनि गुप्तेश्वर, प्र. आर. सगीर, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक भावेश पटेल एवं आरक्षक मुनीत निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही।