
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा कर सुख-शांति की कामना की
आयोजित शस्त्र पूजन में किया गया हर्ष फायर
दुर्ग । दिनांक 02.10.2025 को पुलिस लाइन प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल ने माता दुर्गा की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ की और सुख-शांति की कामना की।
पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक सभी ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लिया और माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। दशहरा के दिन पुलिस लाइन, दुर्ग में शस्त्र पूजन के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। परंपरा के अनुसार माँ भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया ताकि बुराई पर अच्छाई की विजय हो। पूजा संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई।

इस अवसर पर सभी अधिकारी/कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाएँ दी गईं। तत्पश्चात पुलिस लाइन, दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में वाहनों की भी पूजा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण
- विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
- सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)
- अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
- हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
- सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाईनगर
- हेमप्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी
- चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन)
- विनोद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)
- नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग
- निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, यातायात
- निरीक्षक केशवराम कोशले, थाना प्रभारी मोहन नगर
- निरीक्षक तापेश्वर नेताम, थाना प्रभारी दुर्ग
- निरीक्षक राजकुमार लहरे, थाना प्रभारी पद्मनाभपुर
- उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा
- उप निरीक्षक (एमटी) जगदीश राम भगत, प्रभारी वाहन शाखा
- सउनि पुरुषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र दुर्ग
- रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी
