
दुर्ग । जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में शराब खरीदने आए एक व्यक्ति से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 27 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे जामुल शराब भट्टी के सामने हुई थी, जब भीड़ का फायदा उठाकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लिए।
एसीसी लेबर कैंप जामुल निवासी पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दी कि शराब लेने के दौरान अजय यादव ने उसे धक्का दिया और जेब से निकाले गए 4500 रुपये छीन लिए। जब पीड़ित ने विरोध किया तो अजय यादव ने अपने दो साथियों ब्रिजेश कुमार सिंह उर्फ मंटू और मनोज राम के साथ मिलकर मारपीट की और दो मोबाइल भी छीन लिए।
जामुल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच शुरू की। आरोपियों की घेराबंदी कर अजय यादव को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। तीनों ने पीड़ित से नगदी 4500 रुपये और दो मोबाइल (कुल कीमत 41,500 रुपये) लूटने की बात कबूल की। पुलिस ने लूटी गई रकम और मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
आरोपियों को 28 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, महफुज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, दीपक सिंह, राधे यादव, प्रदीप सिंह और तिरथ बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध क्रमांक: 630/2025
धारा: 309(4) बीएनएस
जप्ति: 02 मोबाइल और नगदी, कुल कीमत 41,500 रुपये
गिरफ्तार आरोपी:
- अजय यादव (30 वर्ष), निवासी घासीदास नगर, शिव मंदिर के पीछे, जामुल
- मनोज कुमार राम (30 वर्ष), निवासी घासीदास नगर, जामुल
- बृजेश कुमार सिंह उर्फ मंटू (42 वर्ष), निवासी घासीदास नगर, जामुल