गौठान एवं निर्माणाधीन नाला का आयुक्त ने किया निरीक्षण

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई नेहरू नगर अंतर्गत कोसा नाला स्थित गौठान का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। सड़को में बैठकर आवागमन को बाधित करने वाले आवारा पशुओ को पकड़कर गौठान में रखा गया है, जहां उनके खान-पान, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही इच्छुक गौ सेवकों से संपर्क कर गौठान परिसर में रेलिंग लगाकर वृक्षारोपण करने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किए। सुपेला मुख्य मार्ग से लगा हुआ निर्माणाधीन नाला का अवलोकन किया गया। निर्माण कार्य अविलंब एवं गुणवत्ता युक्त कराने कार्यपालन अभियंता अखिल चंद्राकर निर्देशित किया गया है। नेहरू नगर स्थित बाल उद्यान में अटल परिसर का निर्माण किया जाना है, जिस हेतु मूर्तिकार वीवीएन विन्सेंट नेल्शन से मिलकर नमूना प्रतिमा का अवलोकन कर अविलम्ब निर्माण हेतु चर्चा किए। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सहित एजेंसी संजय उपाध्याय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *