भिलाई में झपटमारी करने वाले तीन आरोपी और एक अपचारी बालक गिरफ्तार, जामुल पुलिस ने केटीएम बाइक और चार मोबाइल किए जब्त


दुर्ग । जामुल थाना क्षेत्र के आम्रपाली कॉलोनी गेट के सामने सड़क पर हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,45,000 है।


दिनेश कुमार गोड, निवासी शारदा पारा, कैंप 2, छावनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जुलाई 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे वे आम्रपाली कॉलोनी गेट के सामने रोड पर टहल रहे थे। उसी समय मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने उनका ₹15,000 का मोबाइल फोन झपटकर भाग गए।

पुलिस ने रिपोर्ट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में रितेश अहिरवार उर्फ कोमा (24), अविनाश पोर्ते (20), नमन उइके (20), और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और झपटमारी में प्रयुक्त केटीएम बाइक जब्त की। सभी आरोपियों को 21 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि अपचारी बालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है।

मामला दर्ज विवरण:

  • अपराध क्रमांक: 596/2025
  • धारा: 304(2), 3(5) बीएनएस
  • जप्ती: चार मोबाइल फोन और केटीएम मोटरसाइकिल (कीमत ₹1,45,000)

इस कार्रवाई में थाना जामुल की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह और अतुल यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *