बटन चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार – सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई



▪️ शराब भट्ठी के पास लोगों को धमकाने की सूचना पर पुलिस ने दबोचा
▪️ आरोपी के पास से बटनदार धारदार चाकू बरामद
▪️ निगरानी बदमाश को आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल



19 जुलाई 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि देशी शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार बटन चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही थाना सुपेला की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोशन यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी राजीव नगर, पारस कोऑपरेटिव के पास, सुपेला बताया।

पुलिस ने मौके से एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू बरामद किया।


कानूनी कार्रवाई:
आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 826/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


गिरफ्तार आरोपी:
रोशन यादव, उम्र 30 वर्ष
निवासी – राजीव नगर, सुपेला, थाना सुपेला


इस कार्रवाई में थाना सुपेला पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा –
निरीक्षक विजय यादव, सहायक उपनिरीक्षक पुरण लाल साहू, प्रधान आरक्षक सुबोध पांडेय, उपेंद्र सिंह, आरक्षक राजू राणा व गंभीर जाट की तत्परता से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।


सुपेला पुलिस की यह कार्रवाई आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *