छावनी और खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई


  • 11 असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कानूनी कार्यवाही
  • धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस एवं आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत कार्रवाई
  • आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

दुर्ग।अपराध और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से छावनी और खुर्सीपार थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई की गई।

थाना छावनी पुलिस द्वारा 7 असामाजिक तत्वों को सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक कृत्य करते पाए जाने पर धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना खुर्सीपार पुलिस ने 4 आरोपियों के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


असामाजिक तत्व (छावनी थाना क्षेत्र):

  1. महेंद्र बैरागी, उम्र 20, बैरागी मोहल्ला पावर हाउस
  2. पीयूष नंदी, उम्र 24, शारदापारा कैंप 02, कबीर कुटी
  3. चंद्रशेखर बिसाई, उम्र 28, बैरागी मोहल्ला पावर हाउस
  4. शेख रशीद, उम्र 25, शारदापारा कैंप 02, भैरव बस्ती
  5. योगेश भारती, उम्र 25, मेहमान कोल्ड डिपो, शास्त्री नगर
  6. थानु यादव, उम्र 22, सेकंड कैंप 01, शास्त्री नगर
  7. योगेश सिन्हा उर्फ ओगदु, उम्र 24, बैरागी मोहल्ला पावर हाउस

आरोपी (थाना खुर्सीपार – आर्म्स एक्ट के तहत):

  1. विकास वर्मा उर्फ चेतन लाल, उम्र 22, खुर्सीपार गेट, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर
  2. गुरुदयाल उर्फ काके, उम्र 20, बैकुंठ धाम, साडा ऑफिस के सामने
  3. रोहित कंवर उर्फ एलियन, उम्र 19, खुर्सीपार फाटक, बबलू दुकान के पीछे
  4. शेख शब्बीर उर्फ कालू, उम्र 20, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार

यह अभियान छावनी अनुविभाग के तहत क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *