दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग से दुष्कर्म, परिवीक्षा अधिकारी गिरफ्तार


दुर्ग। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी द्वारा एक नाबालिग अपचारी बालक के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को उसके भाई से मिलाने का झांसा देकर अप्राकृतिक संबंध बनाए।

यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बालक हत्या के एक मामले में पिछले 35 महीनों से संप्रेक्षण गृह में बंद है और वह दूसरे जिले का निवासी है।

न्यायालय की परीक्षण टीम जब हाल ही में संप्रेषण गृह की नियमित जांच के लिए पहुंची, तब पीड़ित ने टीम के सामने आपबीती सुनाई। टीम ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *