सूने मकान में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार


पारिवारिक विवाद के चलते दिया था वारदात को अंजाम | पेट्रोल छिड़ककर लगाई थी आग | मोबाईल और गाड़ी लेकर भागा था गांव

रामनगर, भिलाई निवासी महिला द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 09 जून 2025 को उसके पति जगराखन मेश्राम ने उसकी अनुपस्थिति में घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में घर का सारा सामान, कपड़े, अलमारी, पलंग आदि जलकर खाक हो गए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 326(जी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी की पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि वह जवाहर नगर क्षेत्र स्थित कचरा भट्टी के आसपास देखा गया है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जगराखन मेश्राम को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 09 जून को पत्नी से विवाद के बाद वह गुस्से में सुपेला स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाया और उसे घर में छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद घर में रखे मोबाईल व वाहन को लेकर वह अपने गांव बहेराभाठा चला गया था।

आरोपी जगराखन मेश्राम (उम्र 34 वर्ष, निवासी – बालाघाट, थाना साल्हेटेकरी, मध्यप्रदेश) को दिनांक 03 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर की पुलिस टीम – थाना प्रभारी अमित अंदानी, सहायक उप निरीक्षक रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय नाग एवं आरक्षक दीपक माने – का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी का विवरण:
नाम: जगराखन मेश्राम
उम्र: 34 वर्ष
निवासी: बालाघाट, थाना साल्हेटेकरी, मध्यप्रदेश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *