लालपुर शराब दुकान में मिलावटी शराब का मामला, आबकारी विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

रायपुर। लालपुर सरकारी शराब दुकान में मिलावटी और बिना होलोग्राम की शराब के मामले में कार्रवाई को लेकर आबकारी विभाग और पुलिस ढिलाई बरते हुए हैं आबकारी विभाग और टिकरापारा थाना में तीन एफआईआर दर्ज हैं एक महीने बाद भी फरार दुकान सुपरवाइजर समेत तीन सेल्समैन को पुलिस और आबकारी विभाग पकड़ नहीं पाए हैं

इस दुकान से 300 पेटी मिलावटी और बिना होलोग्राम की शराब जब्त की गई थी इसके बाद से सुपरवाइजर चैत्रदास बंजारे उर्फ शेखर बंजारे समेत 3 सेल्समैन फरार हैं आबकारी विभाग ने ठेका प्लेसमेंट कंपनी बीआईएस को नोटिस जारी किया है नोटिस का जवाब आने के बाद भी कंपनी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

आबकारी विभाग ने काफी ना नुकूर के बाद इलाके के ADEO जितेंद्र नाथ तिवारी को निलंबित किया था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *