
दुर्ग, । दुर्ग पुलिस द्वारा लंबित स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों के खिलाफ 29-30 जून की दरम्यानी रात विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीम गठित कर वारंटियों की तलाश की गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

अभियान के तहत कुल 167 वारंट तामील किए गए, जिनमें 112 स्थाई वारंट और 55 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इस दौरान वर्षों से फरार चल रहे थाना वैशाली नगर के पुराने वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी वारंटियों के फिंगर प्रिंट लेकर उनका डाटाबेस भी तैयार किया है। इस अभियान में जिले के सभी थानों के साथ एसीसीयू टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

