
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिससे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
भारी बारिश की संभावना वाले जिले
- रायपुर
- दंतेवाड़ा
- कांकेर
- बिलासपुर
- राजनांदगांव
- बालोद
- सुकमा
- बीजापुर
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश होगी।
सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या खुली जगहों में न रहें। बारिश के दौरान घरों में रहने की अपील की गई है।