
दुर्ग । उतई थाना पुलिस एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। ये आरोपी उतई, पाटन, धमतरी तथा रायपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
दिनांक 16 जून 2025 को उतई पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति उतई क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के प्रयास में घूम रहे हैं। इस पर थाना उतई और एसीसीयू की टीम ने ग्राम खोपली ईंट भट्ठा एवं उतई बाजार में दबिश दी, जहाँ दो संदेहियों – अर्जुन कोसरे (निवासी: ग्राम खपरी सिलौटी, थाना भखारा, धमतरी) एवं राजन डहरे उर्फ राजा (निवासी: इंदिरा नगर, थाना उतई, दुर्ग) को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना उतई क्षेत्र के देउरझाल तालाब, महिला अस्पताल उतई, थाना पाटन (दुर्ग), थाना कोतवाली (धमतरी) और थाना सिलतरा (रायपुर) से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही, चोरी की गई बाइकें महेंद्र कुमार मांडले और तरुण कुमार गेंड्रे को बेचना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें शामिल हैं:
- एक्टिवा – CG07 AH 2168
- एक्टिवा – CG04 KW 8056
- एक्टिवा – CG07 CV 0764
- जुपिटर – CG07 BU 7330
- टीवीएस स्पोर्ट्स – CG04 PN 3107
- बजाज डिस्कवर – CG05 S 7366
- बजाज पल्सर – CG07 CQ 9509
आरोपियों के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 117/2025 एवं 221/2025 सहित अन्य थानों में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- राजन डहरे उर्फ राजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, उतई
- अर्जुन कोसरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी सिलौटी, थाना भखारा, धमतरी
- महेंद्र कुमार मांडले, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बासीन, थाना जामगांव आर, दुर्ग
- तरुण कुमार गेंड्रे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम खोपली डीह, थाना उतई, दुर्ग
इस कार्रवाई में निरीक्षक शिव चंद्रा, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, कमल सिंह सिंगर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पांडे, प्रधान आरक्षक भीष्म नारायण साहू, थाना स्टाफ एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।