
दुर्ग । दिनांक 16.06.2025 से जिला दुर्ग में पदस्थ वरिष्ठ आरक्षकों के लिए अनुसंधान संबंधी 5 दिवसीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का आयोजन नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-6, भिलाई नगर में शुरू हुआ।

कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम सूचना पत्र (FIR) लेखन से लेकर चालान प्रस्तुत करने तक की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में छोटे प्रकरणों को बीएनएस की धाराओं में कैसे दर्ज किया जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया।
मारपीट के प्रकरणों (साधारण चोट, गंभीर चोट, प्राणघातक हमला) तथा रोड एक्सीडेंट से जुड़े मामलों में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, सूचना प्राप्ति और केस की प्रकृति पर भी गहराई से प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), रक्षित निरीक्षक समेत जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।