
:
दुर्ग। ग्राम महमरा में पृथ्वी पैलेस की बाउंड्रीवाल के पीछे 52 पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों से 10.82 लाख रुपये नगद, 52 पत्तों की ताश की गड्डी और 20 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2), 5 के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
- दिनेश जोशी, उम्र 29, नंदनी रोड, भिलाई
- हर्षित जैन, उम्र 26, महावीर नगर, दुर्ग
- साहिल हरनखेड़े, उम्र 25, राजीव नगर, दुर्ग
- गोपी सोनकर, उम्र 28, शिव पारा, दुर्ग
- संदीप सिंह, उम्र 29, ऋषभ ग्रीन सिटी, पुलगांव
- भवीन जैन, उम्र 33, ब्राह्मण पारा, दुर्ग
- पप्पू साहू, उम्र 38, राजीव नगर, दुर्ग
- नीलम कुमार, उम्र 26, सदर बाजार, दुर्ग
- चंदन सोनवानी, उम्र 29, मठपारा, दुर्ग
- टेकेश्वर देवांगन, उम्र 27, उरला, मोहननगर
- नरेश जैन, उम्र 40, ऋषभ ग्रीन सिटी, पुलगांव
- हर्ष देवांगन, उम्र 28, नया पारा रोड, दुर्ग
- भुनेश्वर चंद्राकर, उम्र 31, कर्मचारी नगर, मोहननगर
- हेमलाल ढीमर, उम्र 26, रुआबांधा, भिलाईनगर
- खुशाल सरवैया, उम्र 31, तकियापारा, दुर्ग
- मनय जैन, उम्र 31, गांधी चौक, दुर्ग
- विनोद गोवानी, उम्र 40, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग
- भूपेन्द्र गुप्ता, उम्र 30, शंकर नगर, दुर्ग

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, चौकी प्रभारी अंजोरा, प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत, राकेश सिंह, आरक्षक सुमन मंडावी, कमल नारायण ठाकुर और हीरेन्द्र निषाद की अहम भूमिका रही।