कोविड के नए वेरिएंट से राजनांदगांव में पहली मौत, 86 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम



राजनांदगांव। शहर के आजाद चौक में रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड संक्रमण से मौत हो गई। हालांकि उन्हें हाइपरटेंशन और हाई शुगर की भी समस्या थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुजुर्ग सोनराज गोलछा को सेहत बिगड़ने के बाद रायपुर ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। इलाज के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया। रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार कन्हारपुरी में किया गया।

सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि कोविड संक्रमण से जुड़े प्रोटोकॉल के तहत सोमवार को परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे और जो भी उनके संपर्क में आया है, उनका भी कोविड टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों में किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

बता दें कि जिले में कोविड के इस नए वेरिएंट से यह पहली मौत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *