राजनांदगांव में मोहड़ रेत घाट गोलीकांड: वायरल ऑडियो ने बढ़ाई जांच की मांग


राजनांदगांव । राजनांदगांव के मोहड़ रेत घाट गोलीकांड में एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोमनी थाने के थानेदार सत्यनारायण देवांगन और जेसीबी मालिक अभिनव तिवारी उर्फ चीनू महाराज के बीच बातचीत हो रही है। इस ऑडियो में थानेदार अभिनव तिवारी को आश्वस्त करते हुए कह रहे हैं कि “तुम्हारा कुछ नहीं होगा, मनोज चंदेल से बात कर सेटिंग करा देंगे। जेसीबी और हाईवा को छुड़ा देंगे। आपका बयान लिया जाएगा।”

ऑडियो की जांच शुरू

वायरल ऑडियो को लेकर एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि ऑडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसकी सत्यता के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

मोहड़ रेत खदान में मारपीट और फायरिंग

बता दें कि मोहड़ रेत खदान में मारपीट के बाद आरोपियों ने लगभग 6 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने खदान में बनाए जा रहे रैम्प में लगी जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ की थी।

चीनू महाराज की भूमिका

ओडियो में चीनू महाराज ने बताया कि उसने जेसीबी मशीन किराए पर भेजी थी। इसी मशीन को लेकर थानेदार और चीनू के बीच बातचीत हो रही है। इसी जेसीबी के आधार पर पुलिस ने चीनू को इस मामले में आरोपी बनाया है।

अब देखना यह होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या नया मोड़ आता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *