मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान – गोदिया से एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, नशीली दवाइयों की बड़ी खेप जप्त


दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक प्रमोद रूसिया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव एवं चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधु की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से नशीली कैप्सूल एवं टैबलेट की बिक्री करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है।

पूर्व में संतोष चंद्राकर, सोमनाथ पांडेय, लिंगराज उर्फ सोनू यादव एवं मनीषा मखीजा को गिरफ्तार कर सुपेला थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक 640/2025 धारा 22, 8(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान END TO END कार्यवाही में एक अन्य आरोपी जितेंद्र बुधवानी उर्फ जीतू, निवासी सिंधी कॉलोनी, गोदिया (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित नशीली दवाइयां बरामद की गईं:

  • स्पास-ट्रेनकन प्लस (SPAS-TRASCEN-PLUS CAPSULES):
    79 डिब्बा, 1422 स्ट्रीप, कुल 11376 नग कैप्सूल
  • अल्प्रोजोलम 0.5mg टेबलेट:
    20 डिब्बा (प्रत्येक में 8 स्ट्रीप), कुल 1200 नग
  • स्पास-प्रॉक्सीन (PROXIOHM SPAS):
    29 डिब्बा, 522 स्ट्रीप, कुल 4176 नग
  • कुल अनुमानित कीमत: ₹3,18,000/-

आरोपी जितेंद्र बुधवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, एसीसीयू सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आत्मानंद कोसरे, आरक्षक जुगुन सिंह, संतोष सिंह और कमल का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *