
रायपुर। मंगलवार सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बिलासपुर से दुर्ग जा रही मालगाड़ी के दो रैक पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब सात बजे की है। हादसे के चलते दो ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालात को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म 5 और 6 की ओर डायवर्ट कर दिया है।
रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बेपटरी रैक को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान स्टेशन पहुंचने वाली कई यात्री ट्रेनों को उनके निर्धारित प्लेटफॉर्म से हटाकर अन्य प्लेटफॉर्म से निकाला गया।