चार महीने तक दरिंदगी का शिकार बनी युवती, वीडियो वायरल कर करते रहे ब्लैकमेल; पांच के खिलाफ केस दर्ज



मथुरा,
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, गांव के ही पांच युवकों ने चार महीने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करते रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

युवती के चाचा द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि चार माह पूर्व शाम करीब 5 बजे उनकी भतीजी खेत पर पिता के लिए खाना लेकर गई थी। पिता वहां नहीं मिले, तो वह खोजते हुए पास ही एक युवक के खेत पर बनी कोठरी तक पहुंची, जहां उसे बताया गया कि उसके पिता वहीं हैं। कोठरी में पहले से मौजूद चार अन्य युवक नशे की हालत में थे। जैसे ही युवती अंदर गई, पांचों युवकों ने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार चार महीने तक उसका यौन शोषण करते रहे। 13 मई को जब युवती ने मिलने से इनकार किया, तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसकी जानकारी 16 मई को हुई।

जांच जारी:
सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *