छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशियों को बसाने में कांग्रेस नेता का हाथ? पूर्व पार्षद पर गंभीर आरोप



रायपुर, ।छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दिनों में कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में भिलाई से एक बांग्लादेशी महिला की गिरफ्तारी के बाद जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने में शामिल रहे हैं।

‘नई दुनिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर में बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने में कांग्रेस के पूर्व पार्षद अमित दास की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उन्होंने अपने लेटर हेड पर अवैध घुसपैठियों को स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र जारी किया, जिसके आधार पर उन्होंने राशन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनवाए। यह जानकारी जेल में बंद तीन बांग्लादेशी सगे भाइयों—मोहम्मद स्माइल, शेख अकबर और शेख साजन—से एटीएस द्वारा पूछताछ में सामने आई।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एटीएस ने पूर्व पार्षद अमित दास से पूछताछ की है। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खंडन किया है।

संदिग्धों की तलाश तेज:
राज्य पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और अन्य विदेशी घुसपैठियों की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच कर रही है। राजधानी रायपुर सहित कई प्रमुख शहरों में सघन अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक अब तक प्रदेश में 1000 से अधिक संदिग्ध चिन्हित किए जा चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *